फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone pelting on SP MLA's vehicle, case filed

Jaunpur News: सपा विधायक के वाहन पर पथराव, मुकदमा

Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on SP MLA's vehicle, case filed
मछलीशहर (जौनपुर)। केराकत विधायक तूफानी सरोज के वाहन पर एक युवक ने पथराव कर दिया। घटना बृहस्पतिवार की देर रात रामपुर कला गांव में हुई। वाहन का शीशा टूटने के बाद आरोपी को पकड़ कर पिटाई की गई। फिर पुलिस को सौंप दिया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रामपुर कला गांव में बृहस्पतिवार की शाम पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव के घर पर सपा प्रत्याशी के पिता केराकत विधायक तूफानी सरोज नुक्कड़ सभा कर रहे थे। इस दाैरान लालबहादुर यादव ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। चालक संजय यादव निवासी मऊ के शोर मचाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे के अनुसार, गांव के लवकुश, राजबहादुर व फूलचंद के उकसाने पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि इस मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आरोपी युवक हिरासत में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed