फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stolen bike recovered, one accused arrested

Jaunpur News: लूटी गई बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike recovered, one accused arrested
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के झमका में 11 जून को मारपीट कर लूटी गई बाइक को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। लूट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बंधवा गांव निवासी पंकज चौहान अपने भाई सौरभ चौहान के साथ बाइक से एक बारात में शामिल होने के लिए पेसारा गांव में जा रहे थे। इस दौरान झमका के पास से पांच की संख्या में मौजूद बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर बाइक लूटकर फरार हो गए थे। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन कर वापस हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों ने बाइक लूट के बाद उसे महादेवा के एक झाड़ी में छुपा दिया और शनिवार को बाइक को दूसरे ठिकाने पर ले जा रहे थे इस दौरान पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने टाइ नाले पुलिया के पास से बाइक सहित आरोपी अनितेष उर्फ गोलू यादव निवासी तेजपुर अइली को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अनितेष उर्फ गोलू ने लूट में शामिल अपने साथियों का नाम भी बताया है। पुलिस सरगर्मी के साथ उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed