फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Still seven major trains do not stop at Darga Junction

Jaunpur News: दर्जा जंक्शन का फिर भी सात प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं

Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Still seven major trains do not stop at Darga Junction
वाराणसी के बाद जौनपुर जंक्शन के बीच जफराबाद जंक्शन एक बड़ा स्टेशन है। इसे दर्जा तो जंक्शन का दिया गया है, लेकिन यहां सात महत्वपूर्ण ट्रेनों को ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी तय जौनपुर या फिर बनारस जाना पड़ रहा है। जफराबाद जंक्शन से प्रतिदिन 76 ट्रेनें गुजरती हैं। स्टेशन का वार्षिक राजस्व 90 लाख है। क्षेत्र के कुल 300 गांवों के यात्री सहित दो नगर पंचायत की कुल आबादी 50 हजार से अधिक है। नगर पंचायत जिसमें कचगांव व जफराबाद है। साथ ही नगर पालिका जौनपुर का आंशिक हिस्सा भी जहां की जनता जफराबाद से ट्रेनों को पकड़ कर अपने गंतव्य स्थान को जाते है। लेकिन सात प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, पटना मथुरा एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सहित शटल का ठहराव जफराबाद जंक्शन पर नहीं होता। इनके ठहराव की मां की जा रही है।
विज्ञापन

प्रकाश की व्यवस्था न साफ-सफाई
स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था को देखें तो चारों प्लेट फार्म पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्टेशन पर रखा जनरेटर सालों से खराब पड़ा है। प्रकाश व्यवस्था लोकल लाइट के भरोसे पर टिकी हुई है। थोड़ी बहुत प्रकाश व्यवस्था स्टेशन को मिलने वाली बैटरी सप्लाई से जोड़ कर काम चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहा है जंक्शन जफराबाद स्टेशन पेयजल की की समस्या से जूझ रहा है। स्टेशन पर मात्र एक इंडिया हैंड पंप लगा है जिससे लोग प्यास बुझा रहे है। वह भी गंदगी व अव्यवस्था का शिकार है। बताया जाता है कि इन दिनों स्टेशन की मोटर जली हुई है। जिस वजह से स्टेशन पर पेयजल की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed