फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sticks used to pluck drumstick, three including two brothers injured

Jaunpur News: सहजन तोड़ने को लेकर चलीं लाठियां, दो भाइयों समेत तीन घायल

Sun, 14 Apr 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks used to pluck drumstick, three including two brothers injured
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरवार के परसादीपुर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इससे दो सगे भाई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परसादीपुर गांव में एक पक्ष के सुशील उपाध्याय अपने घर के सामने पेड़ से सहजन तोड़ रहे थे। पड़ोसी साहब लाल शुक्ल व उनके बेटे सहजन तोड़ने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सुशील के भाई विनय उपाध्याय ने चंदवक थाने में तीन लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि घर और आबादी तथा बगीचा हमने बैनामा कराया है। विपक्षी अनावश्यक रूप से भूमि हड़पने के लिए विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि थाने से घर आते समय रास्ते में रोककर विपक्षी ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारने पीटने लगे। इसमें सुशील उपाध्याय (30), विनय उपाध्याय(42) तथा अतुल उपाध्याय (19) पुत्र विनय उपाध्याय घायल हो गए। घायलों को चंदवक थाना पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर विपक्ष के तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed