फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sticks, bricks and stones were used in Chowkia Dham complex.

Jaunpur News: चौकिया धाम परिसर में चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर

Sun, 28 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Sticks, bricks and stones were used in Chowkia Dham complex.
धर्मापुर(जौनपुर)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया धाम में माला-फूल की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार व दर्शनार्थियों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष से 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी विमल चौहान शनिवार की दोपहर में करीब 12:15 बजे अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ चार पहिया वाहन से शीतला चौकिया धाम दर्शन करने पहुंचे। चौकिया धाम के पास ही करिया सोनकर की माला-फूल की दुकान है। विमल चौहान दुकान पर पहुंचे और माला फूल लिया। आरोप है कि दर्शनार्थी ने 20 रुपये कम दिया। इस पर दुकानदार करिया सोनकर एवं विमल चौहान के बीच लेनदेन को लेकर झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान भगदड़ की स्थिति मच गई। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसमें एक पक्ष से माला फूल के दुकानदार करिया सोनकर(38), उर्मिला देवी(47), महेश(28), दीपू(24), राहुल(22) घायल हो गए। वहीं थाना तेजीबाजार असरा गांव निवासी दर्शनार्थी विमल चौहान(37), जय प्रकाश चौहान(35), प्रेम चौहान(38), ईशान चौहान(14), सुनील चौहान(35), मोना चौहान(34), श्रीमल चौहान(24) घायल हो गए। वही इस खूनी संघर्ष में वहां मौजूद राहुल सोनकर, महेश व उर्मिला का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है, दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है। लिखित तहरीर भी प्राप्त हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed