फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sticks and knives in land dispute, 23 injured.

यूपी: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू, 23 लोगों की हालत गंभीर

Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sticks and knives in land dispute, 23 injured.
demo

जौनपुर जिले में अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में 23 लोग घायल हो गए। सिकरारा के हसनपुर गांव में चाकू के हमले में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के हसनपुर गांव में पानी निकासी के विवाद में रविवार की शाम हुई मारपीट में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। चाकू से किए गए हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



हसनपुर गांव निवासी संतोष यादव के हैंडपंप का पानी रामश्रृंगार यादव के खेत में जा रही था। उन्होंने मना किया तो विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। रामश्रृंगार और उनके भाई रामलाल यादव को पेट और हाथ में चाकू लगी है जिससे दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। रामलाल की मां कलावती देवी भी घायल हुई है। जबकि दूसरी तरफ से संतोष यादव, हरीराम यादव व मान सिंह यादव को भी चोट आई है। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सुइथाकल: सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक तरफ से शकुंतला देवी(55), कुसुम(32), अखिलेश(35), गुड्डू(40), पिंकी(32) घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि विपक्षी दरवाजे पर आकर उनकी पिटाई कर दिए। पुलिस छानबीन में जुटी है।

बक्शा क्षेत्र के बड़ारी गांव में मारपीट में पांच महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। कटहल तोड़ने के विवाद में कहासुनी के दौरान लाठी डंडे चलने लगे। इसमें छोटेलाल, अजोरा देवी, रागिनी, रंजना, कमला देवी, चंद्रा देवी, अरुण यादव, दूसरे पक्ष से राकेश, चंद्रेश, आयुष, निलेश, रमाकांत को चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed