जौनपुर। विदेश में रहने के बाद भी अर्जुन यादव कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। पूरे ग्राम सभा के 391 कार्ड धारकों को हर माह नि:शुल्क अनाज का वितरण अपने पैसे से करवा रहे हैं। प्रतिमाह सभी राशन कार्ड धारकों को 19376 रुपये का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। अर्जुन यादव के इस नेका कार्य की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
मल्हनी के ग्राम सभा के दखिनपट्टी निवासी अर्जुन यादव पुत्र राजनाथ यादव अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही पूरे ग्राम के कार्ड धारकों को अपने पैसे से खाद्यान वितरित करवा रहे हैं। ग्राम सभा में कुल 391 कार्ड धारक हैं। हर माग 1458 यूनिट पर खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। हर माह दिए जाने वाले खाद्यान पर 19376 रूपये खर्च होता है। एक वर्ष में 233000 रुपये का अनाज दिया जाएगा। यह सुविधा 5 वर्षो तक चलती रहेगी। इसके साथ ही ग्राम सभा में आने वाले राहगीर या मजदूर को क्वारंटीन में खाना, नाश्ता आदि मुहैया करा रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे बच्चों के पढाई का खर्च उठाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि अर्जुन यादव इंशान के रूप में फरिश्ता हैं। राजनाथ यादव, कोटेदार अबुल कासिम, सभाराज यादव, चंद्रबली गौतम, बिंद्रा यादव,किशोर निषाद,सुरेंद्र निषाद, गिरधारी, विवेक यादव,छोटेलाल गौतम, बांकेलाल गौतम, राम उजागिर, राजेश आदि मौजूद रहे।