फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   State Minister inaugurated the control room of Shri Durga Puja Mahasabha

Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
सार

कोतवाली चौराहा पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 47वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
State Minister inaugurated the control room of Shri Durga Puja Mahasabha

विस्तार

जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 47 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन बुधवार की रात कोतवाली चौराहा पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि डीएम दिनेश चंद्र व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने की।
विज्ञापन

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन माता दुर्गा के समक्ष पूजन- अर्चन व दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य मंत्री ने कहा कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संघटनात्मक व्यवस्था व दुर्गा आयोजन महासमिति का अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा की महासमिति के साथ समन्वय कर व सुझाव पर टूडी- फूटी सड़कों के मरम्म एवं सुचारू सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा। शक्ति विसर्जन कुंड की लंबाई-चौड़ाई बढ़ाने की बात कही। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने पूजन पंडाल की सुरक्षा व सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था की बात कही। भजन गायक पंकज सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक मयंक आदि ने सुंदर भजन की प्रस्तुति से किया। इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने अतिथियों को माल्यार्पण कर व मां की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल सदस्य डा. आकांक्षा द्विवेदी, दिलीप सिंह, रजनी साहू, धर्मेंद्र सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed