{"_id":"608f7ed287cc2d326536c92e","slug":"srikala-dhananjay-singh-gets-a-big-win-defeats-the-wife-of-the-outgoing-president-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को मिली बड़ी जीत, निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को मिली बड़ी जीत, निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी को हराया
Mon, 03 May 2021 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 May 2021 10:10 AM IST
सार
मॉडल दीक्षा सिंह रुझानों में काफी पीछे, उर्वशी यादव भी पिछड़ी
विज्ञापन
श्रीकला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर-45 से बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। उन्हें मतदाताओं का एकतरफा समर्थन मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं श्रीकला ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को मात दी है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हर किसी की निगाह इसी सीट पर टिकी थी। दूसरे नंबर पर चर्चा में रहे वार्ड 26 नंबर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी। यहां से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया की रनर अप दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में हैं। सोमवार की सुबह तक के रुझानों में दीक्षा काफी पीछे चल रही थीं।
विज्ञापन
जिला पंचायत के 83 वार्डों में से अधिकांश वार्डों में मतों की गिनती सोमवार की सुबह तक चलती रही। वार्ड नंबर 45 से पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह ने पहले चक्र से ही बढ़त बना रखी थी। अंतिम चक्र तक वह लगातार आगे रहीं। उन्हें कुल 14827 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी देवी 3524 ही मत प्राप्त कर सकीं। श्रीकला को 11293 रिकार्ड मतों से जीत मिली है। बरसठी ब्लॉक से मैदान में उतरीं पूर्व सांसद स्व पारसनाथ यादव की पुत्रवधू और मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी सिंह यादव भी चुनाव में काफी पीछे थीं।
विज्ञापन