फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sprayed petrol on sleeping woman and set her on fire, youth arrested

Jaunpur News: सो रही महिला पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, युवक गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sprayed petrol on sleeping woman and set her on fire, youth arrested
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव में मकान के अंदर सो रही महिला पर एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की रात करीब तीन बजे की है। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रविदा (40) पत्नी लालजी बिंद घर के भीतर सोई हुई थी। रात में छत के रास्ते थाना क्षेत्र के मटियरा गांव निवासी विनय कुमार मकान के भीतर घुस गया। वहां पर सो रही प्रविदा के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग लगते ही महिला बचाव के लिए चिल्लाती हुई घर के बाहर निकली। मां की आवाज सुनकर बेटे की नींद खुल गई तो देखा कि मां आग की लपटों से घिरी थी। उसने आनन-फानन में मां के ऊपर कंबल डालकर आग बुझाया, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि 10 दिन पहले विनय उनके घर में आकर पकड़ा गया था, इसके बाद विवाद हुआ था। वह अपने ननिहाल में आकर रहता है। गौरतलब है कि पीड़ित महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक लड़की मौसी के यहां रहती है। घटना के वक्त घर में महिला के अलावा उसका एक बेटा ही मौजूद था। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसे इलाज के लिए सीएचसी सुइथाकला ले जाया गया, जहां प्रविदा की गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी थाना क्षेत्र के मटियरा निवासी विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


कोट

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अजीत सिंह चौहान,क्षेत्राधिकारी, शाहगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed