फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Spouses removed procession, out of police

सपाइयों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Spouses removed procession, out of police
सपा जिला कार्यालय से किसान आंदोलन के सर्मथन में रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने जिलेभर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर रैली भी निकालने की कोशिश हुई। जगह-जगह नाकेबंदी पर प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीखी झड़प भी हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय से सपाइयों ने जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को सद्भावना पुल के पास शहर कोतवाल संजीव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने रोक दिया। सभी को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद, पूनम मौर्या, श्याम बहादुर पाल, शकील मंसूरी, रुखसार खान, अनवारुल हक गुड्डू, राहुल त्रिपाठी आदि रहे। केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुसरना गांव से बकुलिया हनुमान नगर तक ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में नीरज पहलवान, संजय सरोज आदि शामिल रहे। शाहगंज: पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में सपाइयों ने रैली निकाली। सरायमोहिद्दीनपुर चौराहे के पास एसडीएम राजेश वर्मा व सीओ अंकित कुमार के नेतृत्व में टीम ने उन्हें रोक लिया। तीखी नोकझोंक के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर शाहगंज कोतवाली ले जाया गया। ललई यादव ने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं है। सपाजनों से डरकर आंदोलनों का दमन किया जा रहा है। रैली में संजय यादव, अखंड प्रताप यादव, मिथिलेश यादव, श्रीपत यादव, सैयद उरूज, अफरोज खान, श्रवण जायसवाल, विक्रम बिंद, लालबहादुर यादव आदि शामिल रहे। मड़ियाहूं: सत्ती माई तिराहे से दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ सपा नेता राकेश मौर्या, कैलाश नाथ यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए रैली निकाली। गोला बाजार से डाक बंगला और शिवपुर बाईपास होते हुए रानीपुर तिराहे तक पहुंचे। बदलापुर: सपाई ट्रैक्टर रैली लेकर महराजगंज रोड पर पहुंचे। पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सपाई भलुआही, हकारपुर, घाटमपुर होते हुए नेवादा मुखलिसपुर पहुंच गए। प्रदर्शन में उमेश सरोज, विपिन पाल, भानु प्रताप यादव, जीतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मुलायम यादव, सर्वेश यादव, अशोक यादव, अमित यादव आदि रहे। निगोह: बरसठी क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव उर्फ लाले के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। उनके साथ ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय यादव, रोहित दुबे, मनीराम पटेल, कन्हैया पटेल, महेश विश्वकर्मा, पवन सरोज, अजीत पटेल, विजय यादव आदि शामिल रहे। राजाबाजार से लोहिंदा चौराहा तक सपाइयों ने पूर्व अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में रैली निकाली। मानापुर, गांधीनगर, वासूपुर तक कार्यकर्ता पहुंचे। मुकेश यादव, विशाल यादव, लक्ष्मीशंकर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस निगरानी में पूर्व सांसद ने फहराया झंडा
जलालपुर/मीरगंज। पूर्व सांसद तूफानी सरोज को पुलिस ने मंगलवार की भोर से ही घर में नजरबंद कर दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से बाहर निकले और ध्वजारोहण के लिए अपने कॉलेज जंगी महाविद्यालय असुरनपुर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। काफी नोकझोंक के बाद एसओ अपनी निगरानी में कॉलेज तक ले गए। पूर्व सांसद ने सरकार के इस रवैए की तीखी आलोचना की। उधर, मीरगंज में जिला पंचायत सदस्य रामआसरे यादव के घर पर पुलिस सुबह से ही तैनात रही। पुलिस को चकमा देकर वह ट्रैक्टर रैली के लिए निकल गए। पुलिस घर के बाहर निगरानी ही करती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्हनी विधायक ने निकाली ट्रैक्टर किसान रैली
बक्शा। मल्हनी विधायक लकी यादव ने साईनाथ महादेव मंदिर से चौरा माता मंदिर तक ट्रैक्टर रैली निकाली। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह अपने पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे हुए थे। एसडीएम नीतिश कुमार सिंह व सीओ रणविजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर आठ ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। एक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधायक लकी यादव करीब तीन सौ मीटर तक ले गए। इस मौके पर मल्हनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, धर्मराज यादव, रामधारी पाल, विजय यादव, बृजेश यादव कल्लू, रमेश यादव, बृजेश यादव, बाबा यादव, प्रधान अजय यादव, संतोष यादव, शोभनाथ उर्फ विधायक यादव, महावीर यादव, माला शुक्ला, पंकज विश्वकर्मा, उमेश यादव, उदयराज यादव, शैलेश मौर्य, रामसिंह, सुरेश यादव आदि रहे।

शाहगंज में किसान आंदोलन के सर्मथन में तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।

शाहगंज में किसान आंदोलन के सर्मथन में तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed