फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sports Minister's district ranks 50th in his own department in CM dashboard

Jaunpur News: सीएम डैशबोर्ड में खेल मंत्री का जिला अपने ही विभाग में 50 वें पायदान पर

Sat, 14 Sep 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister's district ranks 50th in his own department in CM dashboard
जौनपुर। जिले में प्रति माह पेंडिंग प्रस्ताव, पत्रावलियों के निस्तारण और गतिविधियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाती है। इसी आधार पर प्रदेश में जौनपुर 54 वां रैंक पर है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के विभाग की हालत उनके जिले में बेहतर नहीं है। खेल विभाग 50वें पायदान पर है। मंत्री का विभाग उनके ही जिले में बेहतर कार्य नहीं कर पा रहा है। विकास के मामले में जिला 20 वें तो वहीं राजस्व विभाग सबसे निचले 70 वें पायदान पर है। जिले के विभिन्न विभागों पर गौर किया जाए तो सबसे खराब स्थिति चिकित्सा शिक्षा एवं खेल विभाग की है, जबकि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का यह गृह जिला है। वह जौनपुर सदर के विधायक हैं। जिले में चिकित्सा शिक्षा विभाग 53 वें, आयुष 52 वें, औद्योगिक विकास विभाग 50 वें, स्टेट टैक्स 49 वें, लोक शिकायत में 45 वें, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग 43 वें पायदान पर है। सिंचाई विभाग 36 वें, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन 33 वें, चिकित्सा विभाग 25 वें, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग 21 वें, कृषि विभाग 19 वें पायदान है।
विज्ञापन

इन विभागों की बेहतर स्थिति :- श्रम एवं रोजगार विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण, युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा, खादी एवं ग्रामीण उद्योग पहले पायदान पर हैं। पंचायती राज, ऊर्जा विभाग 11 वें नंबर, महिला बाल कल्याण विभाग 13 वें नंबर है।
विज्ञापन


....................................

इन जिलों की यह है स्थिति

गाजीपुर: जिला 31 के स्थान पर है, इसमें गाजीपुर विकास में 17 वें व राजस्व में 47 वें नंबर पर है।

वाराणसी : पीएम मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी 31 वें स्थान पर है, इसमें विकास कार्यों में 13 वे व राजस्व संबंधित मामलों के निबटारे में 59 वें पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रैंक

मऊ 5वां
आजमगढ़ 12 वां

भदोही 26 वां

चंदौली 47 वां

मिर्जापुर 58 वां

...................................................

वर्जन ...

जिन विभागों की खराब प्रगति है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसमें खेल, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक, स्टांप रजिस्ट्रेशन आदि विभागों को अगले महीने से सुधार का निर्देश है। ताकि जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े, जनसमस्याओं के तेज निस्तारण से रैंकिग में सुधार होगा।

-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed