फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Speeding Tractor Claims Boy's Life; Mother Referred in Critical Condition

Jaunpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बालक की जान, मां गंभीर हालत में रेफर

Wed, 15 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Speeding Tractor Claims Boy's Life; Mother Referred in Critical Condition
सिकरारा। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली बिहारी महिला मजदूर व उसका बेटा सिकरारा बरईपार रोड के भभौरी (गोदाम) स्थित बाजार में सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईंट भट्ठा मजदूर आरती देवी (28) सोमवार की रात लगभग 8 बजे अपने पुत्र ओमप्रकाश (4) को साथ लेकर सामान खरीदने बाजार में पहुंची थी। वह पैदल ही सड़क पटरी से जा रही थी, अचानक पूरब दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल गए। ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ लेकर मौके से भाग गया। बालक गिरकर लहूलुहान हो गया और महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में सिकरारा थाना प्रभारी एके मौर्य ने बताया कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed