फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Special yoga session conducted with HIV-infected individuals

Jaunpur News: एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ हुआ विशेष योगाभ्यास

Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Special yoga session conducted with HIV-infected individuals
प्रेक्षागृह में योगाभ्यास करते बच्चे। सूचना विभाग
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत चल रहे योग सप्ताह के चौथे दिन बृहस्पतिवार को लोहिया पार्क में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने योग को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल रहे। योग फॉर हेल्दी एजिंग’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुशील अग्रहरि ने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए । उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि साथ रहने, भोजन करने अथवा सामान्य संपर्क से एचआईवी संक्रमण नहीं फैलता है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति एवं मुख्य योग शिक्षक अरविंद कुमार द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं उद्गीथ प्राणायाम के साथ ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार (डिप्टी सीएमओ), योग प्रशिक्षक शैलेश चतुर्वेदी, राजन सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन सिंह, त्र्यंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस के लिए अटल पार्क में तैयारियां तेज-बदलापुर। क्षेत्र के पहितियापुर गांव स्थित अटल पार्क पहितियापुर (बहरा) में 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रणजीत सिंह ने बताया कि 110 सफाई कर्मियों को लगाकर पार्क की साफ सफाई कराई जा रही है। बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधायक रमेशचंन्द्र मिश्र द्वारा योग दिवस का आयोजन 21 जून को कराया जाएगा। योग शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। चिकित्सा शिविर में बीपी, सुगर, फीवर सहित अन्य जांच नि:शुल्क होंगी।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए किया पूर्वाभ्यास-जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद के प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के आयोजन लिए योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा गीत का सामूहिक गायन किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रेक्षागृह में उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed