फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Special campaign will be run to solve land dispute cases

भूमि विवाद मामलों को हल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will be run to solve land dispute cases
जौनपुर। जनपद में भूमि विवाद सबसे सबसे अधिक है। इसे देखता हुआ प्रशासन ने 15 दिन की कार्ययोजना तैयार की है। भूमि विवादों से संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए सभी तहसीलों में ग्रामवार और थानेवार पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम ग्रामों से संबंधित भूमि विवाद शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एंव प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएगी।
विज्ञापन

भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए 15 दिन की एक कार्ययोजना तैयार की गई है। तहसीलवार सबसे अधिक भूमि विवादों वाले ग्रामों का चयन किया गया है। प्रत्येक ग्राम के लिए कम से कम एक राजस्व निरीक्षक एवं तीन लेखपाल तथा पुलिस विभाग से एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल की टीम गठित की गई है। एडीएम राम प्रकाश ने बताया कि टीमों का पर्यवेक्षण उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा करते हुए समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। तहसीलदार एवं संबंधित प्रभारी निरीक्षक टीमों को संसाधन उपलब्ध कराकर उसकी मॉनीटरिंग करेंगे। साथ ही गांव में एक बैठक कर रजिस्टर पर सभी भूमि विवादों को दर्ज किया जाएगा। उसके पश्चात एक-एक भूमि विवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण गठित टीम द्वारा किया जाएगा। समस्त उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने स्तर से सभी चयनित ग्रामों में निर्धारित तिथियों पूर्व संबंधित ग्राम में प्रचार प्रसार करते हुए गहनतापूर्वक विवादों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी टीमों के पर्यवेक्षण हेतु ग्रामों में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed