{"_id":"5fd7a0458ebc3e3b9a5e05ea","slug":"spe-arrived-at-the-collectorate-to-break-the-restrictions-arrested-the-police-arrested-jaunpur-news-vns563428219","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदियां तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, पुलिस से धक्कामुक्की, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदियां तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, पुलिस से धक्कामुक्की, हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को तमाम पाबंदियां तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट को खोलकर भीतर जाने की कोशिश की, जहां पुलिस से धक्कामुक्की और झड़प हुई। यह स्थिति तब थी जबकि शहर में कदम-कदम पर उन्हें रोका जाता रहा। कई नेताओं के घर सुबह से ही पुलिस का पहरा लगाकर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस के मुुताबिक प्रदर्शन के दौरान करीब 60 नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मियांपुर स्थित लॉन में धरना दिया। धरना सभा में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उनकी आजीविका छीनकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। धरनास्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव से ज्ञापन देने का अनुरोध किया लेकिन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट की ओर जाने गा। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वे धक्कामुक्की करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंच गए। कलेक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे लेकिन नेता अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे। गेट पर उनसे धक्कामुक्की होती रही। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार से उनकी तीखी झड़प भी हुई। बाद में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री व विधायक जगदीश सोनकर, शैलेंद्र यादव ललई, डॉ. केपी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, जयहिंद यादव, पूनम मौर्य, मनोज मौर्य, ऋषि यादव, नाहर यादव, सूर्यभान यादव, अनवारुल हक, रामाश्रय यादव, पप्पू यादव समेत तमाम पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले जाया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में सपाइयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव को ताहिरपुर और पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय को कबीरुद्दीनपुर स्थित आवासों में ही नजरबंद कर दिया गया था। सुबह से ही पुलिस का पहरा लगाकर दोनों नेताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। उधर, जफराबाद में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी लकी ने पत्रकारों से वार्ता में कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की।