फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP will go into a coma

कोमा में चली जाएगी सपा

Sat, 04 Mar 2017 01:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 04 Mar 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP will go into a coma
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में शुक्रवार को बसपा की रैली मौजूद भीड़। - फोटो : jounpur
बसपा सुुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर दलित कार्ड चला। भाजपा को दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले आरक्षण खत्म करेगी। वह दलितों को गुमराह कर रही है। दलितों को उनका हक दिलाने के लिए बसपा का सत्ता में आना जरूरी है। चुनाव परिणाम आने के बाद सपा खुद कोमा में चली जाएगी। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन


अपने एक घंटे के भाषण वे ज्यादातर समय तक भाजपा पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा दागी और बागियों की पार्टी बन गई है। उसने जितने भी प्रत्याशी उतारे हैं, उसमें से ज्यादातर बाहरी है। जनता मोदी के असली चेहरे को पहचान चुकी है उनका नाटक चलने वाला नहीं है। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन न किसानों का कर्ज माफ हुआ और न चुनावी वादे पूरे हुए। भाजपा जुमला पार्टी बन कर रह गई है। जिससे वह अभी तक प्रदेश में कोई चेहरा नहीं दे सकी। सरकार कालाधन वापस लाने के वादे पर विफल साबित हुई। भाजपा अल्पसंख्यकों के  साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

सपा पर निशाना साधते हुए बसपा मुखिया ने कहा कि सपा दो फाड़ हो चुकी है। उसकी डूबती नाव को कोई नहीं बचा पाएगा।

बसपा शासन ने जो काम शुरू किए गए थे, उसे अपना नाम देकर यह सरकार अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। अब सत्ता जाने के डर से उसने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। कांग्रेस पर कहा दिल्ली में दलितों का रहना कांग्रेस को पसंद नहीं है। तमाम लोग वहां से हटाए जा रहे हैं। इस मौके पर सभी नौ विधानसभा के प्रत्याशियों के अलावा कोआर्डिनेटर उदयभान, जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम, अशोक सिद्धार्थ, सुधीर कुमार गौतम, पारसनाथ,    शोभनाथ चौधरी, मिर्जा जावेद सुल्तान, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, डा. जेपी सिंह, राजेश राव, केके विश्वकर्मा, विमल गुप्त आदि मौजूद थे। संचालन जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed