फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP will form government in 2022 to protect the state: Abu Asim

सूबे की हिफाजत के लिए 2022 में सपा बनाएगी सरकार: अबु आसिम

Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP will form government in 2022 to protect the state: Abu Asim
महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आजमी के जनपद आगमन पर रविवार की रात उनका स्वागत किया गया। वह जौनपुर के शाही इमाम हजरत मौलाना अलहाज जफ़र अहमद सिद्दीकी के इंतकाल पर उनके घर पुरसा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

हजरत मौलाना अलहाज जफ़र अहमद साहब के भतीजे हजरत मौलाना फैसल कमर साहब से खिराज ए अकीदत पेश किया। उनके हक में अल्लाह से दुआ की। इसके पूर्व नगर के बलुआघाट में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब और सभासद इरशाद मंसूरी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इमरान अहमद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश का नौजवान अगर मजबूत इरादों के साथ लग जाएगा तो 2022 में समाजवादी सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। नौजवान, तरक्की पसंद, शिक्षित लोग अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इस मौके पर आरिफ हबीब, साजिद अलीम सभासद, इरशाद मंसूरी सभासद, मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष जफ़र मसूद के अलावा ताज मोहम्मद, शाहिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed