फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP tightens screws on beat inspectors during inspection

Jaunpur News: निरीक्षण में एसपी ने बीट दरोगाओं पर कसी पेंच

Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP tightens screws on beat inspectors during inspection
पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को कोतवाली में औचक निरीक्षण करने के दौरान बीट दरोगाओं पर पेंच कसी। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि समय से विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ ही क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित करें। कोतवाली में बैठने के बजाय आप सब क्षेत्र में चक्रमण करें।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय से अपराध व अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, तहसील दिवस पर जनसुनवाई शिकायत, समाधान दिवस की शिकायतें, गैंगस्टर रजिस्टर, गुंडा एक्ट में की गई कार्यवाही, सीसीटीएनएस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के इर्द-गिर्द पुलिस का बराबर चक्रमण होना चाहिए। अपराध अपराधियों के साथ ही शोहदों पर भी विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं से बच्चियों की कोई शिकायत आ रही है तो उसकी गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed