फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP state government created a hub of corruption

सपा सरकार ने सूबे को बनाया भ्रष्टाचार का गढ़ 

Mon, 21 Nov 2016 01:38 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 21 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
SP state government created a hub of corruption
जलालपुर के बयालसी डिग्री काॅलेज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय।
भाजपा परिवर्तन यात्रा का रविावर को जिले भर में जगह-जगह  स्वागत हुआ। जलालपुर, बरसठी में परिवर्तन यात्रा की सभा हुई।  बयालसी पीजी कालेज परिसर में आयोजित सभा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक, लखनऊ को गाड़ी के बोनट पर बैठा कर शहर में घुमाया गया।  हाईवे पर मां के सामने बेटी इज्जत लूटी गई। रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला के साथ थाने में बलात्कार किया गया। जवाहर बाग कांड के अपराधी को वोट के लिए खुला संरक्षण दिया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो नोट बंद करने की मुहिम चलाई तो उससे विरोधी परेशान हैं। माया, ममता, केजरीवाल और मुलायम की नींद हराम हो गई है। सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र ने कहा की यात्रा को जो समर्थन मिल रहा है इससे विश्वास हो गया है कि सूबे में सत्ता परिवर्तन तय है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा की यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता है तो प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। प्रतापगढ़ के सांसद हरिबंश सिंह, रामतेज पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, सांसद

रामचरित्र निषाद, डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित किया।  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन डा. अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर रणविजय सिंह दीपू, विक्त्रस्म प्रताप सिंह, अजेंयेंद्र दुबे,  कृष्ण चन्द पाण्डेय, माला  सिंह, संत चौबे, संदीप सिंह, श्रीधर सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज दुबे, अरुण पांडेय, अनिल चौबे,

अखिलिश चौबे आदि रहे। बरसठी: भाजपा की परिवर्तन यात्रा रथ रविवार को मड़ियाहूं श्रीराम जानकी मंदिर से अरविंद सिंह दारा के नेतृत्व में जफराबाद एवं केराकत विधानसभा के सीमा तक पहुंचाने के लिए आगे रवाना हुई। यात्रा का कटघर में ब्रम्हदेव उपाध्याय, डा. रमाशंकर पांडेय, शमसेर सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, मनीष सिंह, अनीता रावत, डा. अजय सिंह ने

स्वागत किया। संयोजक कौशलेन्द्र सिंह ने नुक्कड़ सभा किया। नेवढ़ियाः जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के बुद्धीपुर, नेवढ़ियां बाजार व ईटाये बाजार में रविवार को परिवर्तन यात्रा  का स्वागत किया गया।


ईटाये बाजार में भाजपा नेता डा. विजय चन्द पटेल व सरदार सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए निकाली जा रही है। स्वागत करने वालों में विक्त्रस्म प्रतापसिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पंडित नागेन्द्र शर्मा, संजय सिंह, डा.हरेन्द्र सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed