Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP presented a roadmap for the rights and respect of workers

Jaunpur News: मजदूरों के अधिकार और सम्मान के लिए सपा ने पेश किया रोडमैप

Wed, 04 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SP presented a roadmap for the rights and respect of workers
जौनपुर। नगर के एक लॉन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर और समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों, कामगारों एवं श्रमिकों के अधिकार और सम्मान को लेकर कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी रामगोपाल पुरी और प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने मजदूरों के हितों के लिए समाजवादी पार्टी का रोडमैप प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों, कामगारों और गरीब परिवारों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी मजदूरों के सम्मान, अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन का स्थायी निर्धारण, मजदूरों को रोजगार की गारंटी और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इसके अलावा मजदूरों के लिए राशन और आवास की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा में रोजगार की गारंटी तथा छोटे उद्योगों और कामगारों को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके श्रम और योगदान के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, प्रभानंद यादव, राजनाथ यादव और अनवारूल हक गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed