टॉवर पर चढ़े सपाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर पर चढ़े सपा के इन युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के खिलाफ बेवजह कार्रवाई की गई है। उन्हें वापस नहीं लिया गया तो वे टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसओ लाइनबाजार विश्वनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। टॉवर के नीचे लोगों की भीड़ जमा थी और ऊपर चढ़े छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह और युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव नारे लगा रहे थे। ये जवानी है कुर्बान अखिलेश भैया तेरे नाम।
यह सूचना निष्कासित प्रदेश अध्यक्षों के पास पहुंची। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों से फोन पर बात की। भरोसा दिया कि नेता जी से बात हो गई है। दो दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा। सीएम के कहने पर तीन घंटे बाद साढ़े आठ बजे दोनों टॉवर से नीचे उतरे।