फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP leaders reached the house of Mangesh who was killed in the encounter, demanded to register a case against the police

Jaunpur News: मुठभेड़ में मारे गए मंगेश के घर पहुंचे सपा नेता, पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग

Sat, 07 Sep 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
SP leaders reached the house of Mangesh who was killed in the encounter, demanded to register a case against the police
बक्शा। सुल्तानपुर पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए जौनपुर निवासी एक लाख के इनामी मंगेश यादव के गांव अगराैरा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने फर्जी मुठभेड़ में मंगेश के मारे जाने के लिए पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी, इस पर सीओ ने एसपी से बात करके मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। सुबह नौ से 12 बजे तक सपा कार्यकर्ताओं ने शव को रोके रखा। इसके बाद पुलिस की काफी मशक्कत के बाद शव को रामघाट ले जाया गया। पिता राकेश यादव ने रामघाट पर बेटे मंगेश की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, क्षेत्रीय लोगों के अलावा पुलिस मौजूद रही। रात में सुल्तानपुर से शव घर पहुंच गया था, लेकिन पिता के गुजरात से आने का इंतजार किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

एनकाउंटर में ढेर करने का मामला राजनीतिक रंग ले लिया है। सपा एमएलसी और नेता विरोधी दल विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने अगरौरा गांव पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंगेश यादव का एनकाउंटर नहीं बल्कि पुलिस की ओर से हत्या की गई है। परिजनों को आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी। साथ ही कहा कि जिन पुलिस वालों ने मंगेश को घर से लेकर जाकर हत्या की है उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने आगे कहा कि डीएम, एसपी को स्पीड पोस्ट से प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा। इसकी जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है। साथ ही यह भी कहा कि जो अपराधी हैं वह खुलेआम घूम रहे हैं। जिन पर छोटे-मोटे मुकदमें हैं उनको एनकाउंटर में मारा जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट

पूछताछ के लिए पुलिस ले गई मार दिया: पिता

मामले में मृतक मंगेश यादव के पिता राकेश यादव ने कहा कि हमारे बेटे को पुलिस पूछताछ के लिए घर ले जाकर हत्या दी, घर पर उस समय मेरी बेटी और पत्नी थी। हमारा बेटा हमारे साथ ही काम में हाथ बंटाता था। उसके ऊपर कोई बड़ा आरोप नहीं था, पुलिस ने फर्जी ढंग से उसका एनकाउंटर दिखाकर मार दिया, इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, लाल बहादुर यादव, राजबहादुर यादव, संगीता यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed