{"_id":"5f722ff68ebc3e74f561f4b2","slug":"sp-leaders-angry-over-arrest-of-poster-printing-jaunpur-news-vns5499272137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर छापने वाले की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर छापने वाले की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विधानसभा के स्थानीय गांधी तिराहे पर रविवार को दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेताओं का पोस्टर लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस ने रविवार की देर शाम पोस्टर लगाने वाले सपा के जिला महासचिव राजवीर यादव को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। सोमवार को पोस्टर छापने वाले को भी शांति भंग में जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सपाई भड़क उठे। बड़ी संख्या में सपाइयों ने एसडीएम से मिलकर विरोध जताया। बाद में एसडीएम ने पोस्टर छापने वाले को जमानत पर रिहा कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाल ही आए बयान के बाद सपा नेता राजवीर यादव ने रविवार को गांधी तिराहे पर दुष्कर्म के आरोपी कुछ भाजपा नेताओं का पोस्टर लगाया था। पुलिस ने तत्काल पोस्टर हटाते हुए देर शाम सपा नेता को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पोस्टर छापने वाले मड़ियाहूं के विवेकानंद स्कूल के सामने स्थित संकेत प्रेस के मालिक शिव प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। यह बात जैसे ही सपा पदाधिकारियों में सोमवार की शाम हुई तो आक्रोशित सपाजनों में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला पंचायत सदस्य जय हिंद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ यादव, राना पुष्पेश यादव समेत अन्य पदाधिकारी तहसील में पहुंचकर एसडीएम संजय मिश्रा से मिलने के लिए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। एसडीएम मौके पर नहीं थे। सभी सपा नेता तहसील में ही बैठ गए। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और शिव प्रकाश को रिहा कर दिया तो सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ लौट गए।