फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP held a protest demanding the resignation of the Chief Election Commissioner

Jaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के लिए सपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
SP held a protest demanding the resignation of the Chief Election Commissioner
सपा के धरने को संबोधित करतीं विधायक डा. रागिनी सोनकर। संवाद
जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी, मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने और लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को महिपाल सिंह को पत्रक सौंपा। पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ने विशाल मार्च निकाला। इस दौरान वोट बचाओ-संविधान बचाओ, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, पूरे देश का एकमत-सीईसी दे इस्तीफा, वोट चोर-गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए। मार्च में सपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के नेता-कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और समर्थक शामिल हुए। मार्च कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर धरना सभा में बदल गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने वोट चोरी के लिए कानून में बदलाव कर ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग की कमान सौंपी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता के साथ धोखा किया और करोड़ों लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व मंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed