फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP cycle rally in jaunpur

मंत्री, विधायकों ने साइकल चला गिनाए सरकार के काम 

Wed, 11 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 11 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
SP cycle rally in jaunpur
शाहगंज में सपा की साइकल रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा में मंचासीन सपा नेता। 
आखिरी दिन सोमवार को भी सपाइयों ने दमखम दिखाया और तपती धूप में साइकल रैली निकाल कर सरकार का गुणगान किया। मंत्री और विधायक भी अपने अपने इलाकों में साइकल पर सवार हुए और गांवों में जाकर सरकार के चार साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
विज्ञापन


विकास का हवाला देकर ही  आगामी चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन भी मांगा। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की अगुवाई में शिवापार से साइकल रैली निकाली गई। कुद्दूपुर, जयरामपट्टी, अमदहां, परियावा होते हुए कचगांव स्थित शंकर मंदिर पर पहुंचकर रैली सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


यहां मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करने का काम किया है। इस मौके पर लकी यादव, डा. रामयश यादव, प्रदीप यादव, ललता सोनकर, निजामुद्दीन, राजेश आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलापुर में सपा की साइकल रैली का समापन इंदिरा चौक पर हुआ। इसके पूर्व बाबा कुंज बरौली से आवास बंधु के उपाध्यक्ष अरुण दुबे, विधायक बाबा दुबे और प्रेम प्रकाश दुबे ने साइकल यात्रा निकाली। समारोह की अध्यक्षता महेंद्र यादव, संचालन दीनानाथ ने किाय।

इस मौके पर रमापति यादव, उमाशंकर पांडेय, सभाजीत तिवारी, अमित यादव, सुरेश यादव, आजाद यादव, केशरी, फूलचंद्र खरवार आदि मौजूद रहे। शाहगंज में सोंधी के ब्लाक प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में एराकियाना मोहल्ले से साइकल यात्रा निकाली गई।

प्यारेमोहन यादव और जैगम अब्बास ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। तहसील मुख्यालय पहुंचकर रैली सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव कहा कि सपा सरकार ने पिछले चार वर्षो मे जितना काम किया उतना काम किसी सरकार ने नही किया।

इस दौरान एडवोकेट संजय यादव, राजीव यादव, श्याम जी गुप्ता, मनोज अग्रहरि,  प्रवीण सिंह,  जसीम खान, अबुल आदि  मौजूद थे। सदर विधानसभा से         निकली साइकल यात्रा का समापन गौतम बुद्ध इंटर कालेज चंबलतारा में समाप्त हुई।


साइकल यात्रा को पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, डा. लक्ष्मीकांत यादव, श्यामबहादुर पाल, हिसामुद्दीन, गजराज यादव, रेयाज आलम, मंगरू मौर्य, पूनम मौैर्य, संतोष मौर्य, डा. हसीन बब्लू, मजहर आसिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed