{"_id":"615b46c58ebc3e625330402a","slug":"sp-bsp-and-congress-members-left-the-meeting-jaunpur-news-vns6154440134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक छोड़ कर चले गए सपा, बसपा व कांग्रेस के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक छोड़ कर चले गए सपा, बसपा व कांग्रेस के सभासद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस के सभासद सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। हालांकि लगभग दो घंटे तक हंगामे के बीच बोर्ड की बैठक चली, लेकिन कोई प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। सभासदों की ओर से भी कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया। सभासद पिछली बैठक में दिए गए प्रस्तावों के अनुरूप कार्यों को कराने के बाद बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिस पर बोर्ड के सचिव ने कार्यों को कराकर जानकारी देने के बाद बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बोर्ड की बैठक स्थगित हो गई।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक रविवार को हुसेनाबाद स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में पालिका अध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में शुरू हुई। पहले सभी सभासदों ने अपने हस्ताक्षर किए। इसके बाद बैठक शुरू हुुई। करीब 10 मिनट बाद लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस के सभासद बैठक छोड़कर चले गए। इसके बाद भी बैठक जारी रही। बैठक में एक तिहाई से अधिक सभासद मौजूद रहे। इस दौरान 20 सभासद बैठक में मौजूद रहे। सभासद नंदलाल यादव ने अमर उजाला में सफाई और होर्डिंग की छपी खबर की कटिंग दिखाते हुए कहा कि बड़ा अफसोस होता है, जब ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती हैं। अगर कमी नहीं होती तो समाचार पत्रों में ऐसी खबर क्यों छपती। इसके बाद सभासद सतीश सिंह त्यागी ने बैठक में टीएस के अनुपस्थित रहने पर रोष जताया। कहा कि पिछली बैठक में जब यह निर्णय लिया गया था कि टीएस ओपी यादव को हर बैठक में उपस्थित रहना होगा तो फिर इसका पालन क्यों नहीं हुआ। इस पर बोर्ड के सचिव व ईओ ने कहा कि लखनऊ में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गए हैं। सभासद रेनू पाठक व नमिता सिंह ने होर्डिंग के लिए टेंडर नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शीघ्र होर्डिंग के लिए टेंडर कराने की मांग की। ताकि मिलने वाले टैक्स से नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य हो सकें। सभासद संतोष कुमार मौर्य ने रोष जताते हुए कहा कि पिछली बोर्ड की बैठक में दिए गए प्रस्तावों का कोई कार्य नहीं कराया गया है। पहले उन कार्यों को कराकर सूचना दी जाए, इसके बाद अगली बैठक होनी चाहिए। इसका सभी सभासदों ने समर्थन किया। इसके बाद बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में अनीता साहू, सविता मौर्या, किरन प्रजापति, शिव कुमार मौर्य, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।