फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP booth president murdered with sharp weapon, sensation after finding dead body

Jaunpur News: सपा बूथ अध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से सनसनी

Mon, 03 Mar 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP booth president murdered with sharp weapon, sensation after finding dead body
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में सोमवार की रात सपा बूथ अध्यक्ष का सुनसान जगह पर शव मिला। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या का कारण नहीं पता चल पा रहा है। जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परियावा गांव निवासी राजेश यादव नाटे (50) दूध बेचने का काम करते थे। साथ ही सपा कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय थे। सोमवार की देर रात उनका शव गांव के ही टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे मिला। लोगों ने देखा कि गला धारदार हथियार से काटा गया है। तत्काल इसकी सूचना परिजनों व लाइन बाजार पुलिस को दी। मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा व तमाम अधिकारी पहुंच गए। वहां लोगों से पूछताछ की। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कोई पुरानी रंजिश तो कोई राजनीतिक वर्चस्व की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताने की बात कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जाएगी, विवेचना में सारी चीजे स्पष्ट हो जाएंगी। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि राजेश यादव सपा बूथ अध्यक्ष के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता थे। रात आठ बजे वे रामदयालंगज बाजार से घर लौट रहे थे। साजिश के तहत हत्या की गई है। प्रशासन से घटना की जांच की मांग की गई है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि परिजनों की नामजद तहरीर पर राहुल यादव नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच टीम गठित कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed