{"_id":"61f2e6c87861fd586943db57","slug":"sp-announced-candidates-on-four-seats-expressed-confidence-in-two-sitting-mlas-jaunpur-news-vns6356382111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, दो निवर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, दो निवर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने जिले के शाहगंज, बदलापुर, मल्हनी और केराकत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें लगातार चार बार से विधायक शैलेंद्र यादव ललई को शाहगंज से फिर प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मल्हनी विधानसभा सीट पर सीटिंग विधायक लकी यादव को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा, बदलापुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर ओम प्रकाश दुबे बाबा पर भरोसा जताया है। वहीं, केराकत सीट से पूर्व सांसद तूफानी सरोज पर भरोसा जताया है।
शाहगंज विधानसभा सीट वीआईपी मानी जा रही है। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से सीटिंग विधायक शैलेंद्र यादव ललई को टिकट दिया है। वहीं, उनके विजय रथ को रोकने के लिए बसपा, कांग्रेस के अलावा निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा रणनीति तय करने में लगी हुई है। साल 2012 के पहले प्रदेश के विधानसभाओं के क्षेत्र की सीमा का नया परिसीमन कराया गया था। इसमें खुटहन विधानसभा का अस्तित्व समाप्त करके उस क्षेत्र के गांवों को आंशिक रूप से शाहगंज और नवसृजित बदलापुर विधानसभा में सम्मिलित कर दिया गया। खुटहन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 में बसपा और साल 2007 में सपा से शैलेंद्र यादव ललई ही विधायक चुने गए थे। सपा ने साल 2012 में शाहगंज विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत की हैट्रिक बनाई। इसके बाद साल 2017 में भी सपा ने उन पर ही भरोसा जताया। साल 2022 के भी चुनाव में पांचवीं बार विधानसभा में जाने के लिए विरोधियों की हर चाल पर अभी से नजर जमाए हैं।
बदलापुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने लगातार तीसरी बार ओम प्रकाश दुबे बाबा को टिकट दिया है। साल 2017 में हुए चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। हालांकि वह इस बार इस सीट पर पुन: जीत दर्ज करने के लिए रणनीति के तहत प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। बदलापुर विधानसभा सीट साल 2012 में अतित्व में आई। इस सीट से सपा के ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे) विधायक बने थे। लेकिन 2017 के विधानसभा के चुनाव परिणाम बदल गए। ब्राह्मण बहुल इस सीट पर साल 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर दूसरी बार दांव लगाया, लेकिन भाजपा को अति पिछड़ों का साथ मिला। ऐसे में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्र पहली बार विधायक बने, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के लालजी यादव और तीसरे स्थान पर ओम प्रकाश दुबे बाबा को मिला था।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने तीन बार सांसद रहे तूफानी सरोज (65) पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें इस बार केराकत (सुरक्षित) सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर साल 2012 के चुनाव में सपा का कब्जा था। लेकिन इस सीट पर साल 2017 में सपा ने संजय सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में भाजपा के दिनेश चौधरी पहले ही प्रयास में विधायक बने थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के संजय सरोज रहे। तूफानी सरोज 1999 और 2004 में सैदपुर लोकसभा क्षेत्र सीट से सांसद चुने गए थे। उसके बाद साल मछलीशहर से सीट से साल 2009 में जीतकर लगातार तीन बार सांसद बने थे। हालांकि वह रामचरित्र निषाद के सामने चुनाव हार गए थे।
मल्हनी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने सीटिंग विधायक लकी यादव को फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर कई प्रदेशों के लोगों की नजर रहती है। दरअसल, इस सीट पर दिग्गज और बाहुबलियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलता है, जो इस बार और भी देखने को मिलेगा। इसके लिए सभी दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लॉक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लाक के कुछ हिस्सों को मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है। साल 2012 में हुए इस सीट पर पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर जीते थे। साल 2017 में सपा के पारसनाथ यादव को हराने के लिए निषाद पार्टी से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैदान में उतरे थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कोरोना काल में पारसनाथ यादव के निधन के बाद साल 2020 में उपचुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में पारस के बेटे लकी यादव ने जीत दर्ज की थी
शाहगंज विधानसभा सीट 2017 के नतीजे
शैलेंद्र यादव ललई - सपा - 67818
राणा अजीत प्रताप सिंह - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी - 58656
ओम प्रकाश (ओपी सिंह) - बसपा - 51176
डॉ. सूर्यभान यादव - निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल - 21446
बदलापुर सीट पर पिछले चुनाव के परिणाम
रमेश चंद्र मिश्र-भाजपा-60237
लाल जी यादव-बसपा 57865
ओम प्रकाश दुबे बाबा-46,545
केराकत पर पिछले चुनाव का परिणाम
भाजपा-दिनेश चौधरी- 84078
संजय सरोज-68819
उर्मिला राज-बसपा-66307
मल्हनी सीट पर 2020 में हुए उपचुनाव के नतीजे
-लकी यादव (सपा)-73462
-धनंजय सिंह (निर्दल)- 68838
-मनोज सिंह (भाजपा)-28860
-जय प्रकाश दुबे (बसपा)- 25180