फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP action on Inspector in charge Kerakat sent to line in Jaunpur

जौनपुर में SP का एक्शन: प्रभारी निरीक्षक केराकत को किया लाइन हाजिर, बाहरी व्यक्ति से लिखवा रहे थे तहरीर

Sun, 11 Aug 2024 09:47 AM IST
प्रगति चंद अनूप कुमार शुक्ला, जौनपुर।
अनूप कुमार शुक्ला, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 11 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले के प्रभारी निरीक्षक केराकत को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। सीएम के आदेश की अवहेलना करते हुए प्रभारी निरीक्षक केराकत के आवास के बाहर ही बाहरी व्यक्ति बैठकर पीड़ितों की तहरीर लिख रहा था। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
SP action on Inspector in charge Kerakat sent to line in Jaunpur
केराकत कोतवाली थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना करने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने शनिवार की देर रात केराकत कोतवाली के बाहर बाहरी व्यक्ति द्वारा तहरीर लिखे जाने के मामले में प्रभारी निरीक्षक केराकत को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार को अमर उजाला की तरफ से की गई पड़ताल में मामला सामने आया था कि बाहरी व्यक्ति के द्वारा 50 से 100 रुपये लेकर फरियादियों की तहरीर लिखी जाती है। अमर उजाला की टीम ने पाया कि प्रभारी निरीक्षक केराकत के आवास के बाहर ही रामचंद्र नामक एक ही व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर तहरीर लिखने का धंधा शुरू कर दिया है। जिसके बाद पीड़ित जब थाने के अंदर पहुंचकर कोतवाल या दीवान को तहरीर देता है तो उस पर सिर्फ कार्रवाई की बात कह कर टाल दिया जाता है। उन्हें वापस कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


यही वजह है कि एक तरफ पीड़ित को मायूस होना पड़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनकी जेब ढीली पड़ रही थी। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी सरकारी दफ्तर में बाहरी कर्मियों के प्रवेश पर पूरी तरीके से रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके बावजूद आदेश का पालन करने वाले लोग खुद अपने दफ्तर में बाहरी व्यक्तियों को बैठकर तहरीर लिखने जैसे मामलों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर अमर उजाला की टीम ने पड़ताल किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। टीम ने पाया कि तहरीर लिखाने वाले व्यक्ति से पीड़ितों से मिले पैसे से नाश्ता, चाय, पानी भी कराया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed