फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sowing of coarse grains took place 37 days after the start of procurement

Jaunpur News: खरीद शुरू होने 37 दिन बाद हुई मोटे अनाज की बोहनी

Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sowing of coarse grains took place 37 days after the start of procurement
जौनपुर। मोटे अनाज की खरीद शुरू होने के 37 दिन बाद सिकरारा क्षेत्र के फतेहगंज स्थित खरीद केंद्र पर बुधवार को बोहनी हुई। यहां एक किसान से 10 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई। पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या भी बढ़कर 46 हो गई।
विज्ञापन

मोटे अनाजों की पौष्टिकता के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को ज्वार, बाजरा सहित रागी, सांवा, कोदो जैसे अन्न की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज की खरीद के लिए 17 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिसमें ज्वार के लिए तीन क्रय केंद्र, बाजरा में आठ, मक्का के छह केंद्र बनाए गए हैं। नियमानुसार खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई थी, लेकिन फसल तैयार नहीं होने से किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे थे। विपणन विभाग के अनुसार, मक्के की 2090 रुपये, बाजरे की 2500 रुपये, ज्वार का हाईब्रिड 3180, मालदडी का 3225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

12 हजार हेक्टेयर में हुई है मोटे अनाज की खेती
श्री अन्य के तहत कुल 12 हजार हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती किया गया है जिसमें साढ़े छह हजार हेक्टेयर में बाजरा, साढे तीन हेक्टेयर में ज्वार बाकी सावा, कोदो की खेती की गई । जबकि मक्का की खेती 51 हजार हेक्टेयर में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे अनाज में बाजरा की 10 क्विंटल की खरीद एक किसान से बुधवार हुई। फसल तैयार नहीं होने कारण किसान क्रय केंद्रों पर लेट से पहुंच रहे थे, अब उम्मीद है कि आएंगे।
-एनके पाठक जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed