{"_id":"68487948424519b91504a0e6","slug":"son-shot-dead-while-trying-to-stop-gun-being-pulled-by-neighbor-in-a-fight-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135692-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पड़ोसी से झगड़े में तानी बंदूक रोक रहे बेटे को लगी गोली, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पड़ोसी से झगड़े में तानी बंदूक रोक रहे बेटे को लगी गोली, माैत
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चंदवक। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चंदवक घाट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद के दौरान पिता ने पड़ोसी पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। रोक रहे 17 वर्षीय बेटे को गोली लग गई। देर रात उसकी माैत हो गई।
घटना चंदवक घाट निवासी देवीदीन नाविक के घर की है। जिनका पड़ोसियों से पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि देवी दिन ने गुस्से में आकर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाल ली। पड़ोसियों पर तान दी। देवीदीन के दोनों बेटे राहुल और ओम प्रसाद उसे रोकने को दौड़े। 17 वर्षीय बेटा ओमप्रसाद पिता को रोकने के लिए बीच में आ गया और गोली न चलाने की विनती करने लगा।
इसी धक्का-मुक्की में असलहे से अचानक गोली चल गई, जो सीधे ओमप्रसाद के पेट मे जा लगी। गोली लगते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद घबराकर पड़ोसी मौके से फरार हो गए। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से देवीदीन को लाइसेंसी असलहे सहित हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
घायल ओमप्रसाद को तत्काल सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बेटे साथ उसके पिता देवीदीन भी ट्राॅमा सेंटर गए।