फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son injured after father's attack broke down after 19 days, mother-in-law took daughter-in-law along

Jaunpur news : पिता के हमले से घायल बेटे ने 19 दिन बाद तोड़ा दम, बहू को साथ ले गए मायके के लोग

Tue, 05 Jul 2022 03:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

महराजगंज थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी पिता के हमले से घायल बेटे-बहू में 19वें दिन बेटे ने दम तोड़ दिया। बहू की हालत सुधरने पर मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Son injured after father's attack broke down after 19 days, mother-in-law took daughter-in-law along
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में महराजगंज थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी पिता के हमले से घायल बेटे-बहू में 19वें दिन बेटे ने दम तोड़ दिया। जबकि बहू की हालत सुधरने पर मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए थे। मौत की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Son injured after father's attack broke down after 19 days, mother-in-law took daughter-in-law along
गोकुल गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी रामआसरे गुप्ता ने 16 जून को अपने बेटे गोकुल (25 वर्ष) व बहू कोमल को नल के हत्थे से हमला कर अधमरा कर दिया था। इसके बाद पुलिस को फोन कर कहा था कि मैंने अपने बेटे और बहू को मारकर बदला ले लिया। फिर मोबाइल घर में फेंककर पैदल यह कहते हुए निकल गया था कि थाने जा रहा हूं। लेकिन वो थाने न जाकर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोकुल और उसकी पत्नी कोमल को इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां कोमल की हालत सुधरने पर मायके पक्ष के लोग उसे साथ लिवाकर अपने घर चले गए थे, जबकि गोकुल आईसीयू में जिंदगी मौत से जूझ रहा था। मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान गोकुल ने भी दम तोड़ दिया।  घटना की सूचना मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि वाराणसी में ही अंतिम संस्कार करेंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed