फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son dies when bike collides with tree, father serious

पेड़ से टकराई बाइक पुत्र की मौत, पिता गभीर

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son dies when bike collides with tree, father serious
जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गुरुवार को बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में 24 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई तथा 56 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के बिगही जमालपुर गांव निवासी राधेश्याम चौहान अपने पुत्र रमेश चौहान के साथ बाइक से किसी काम से जफराबाद कस्बे की तरफ गए थे। वहां से घर लौटते समय जफराबाद बेलाव मार्ग पर समोपुर गांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सड़क से सटे पेड़ से टकरा गई। इससे पिता पुत्र बाइक सहित गिर पड़े। दोनों के सिर में काफी गम्भीर चोटें आई। दोनों वही बेहोशी हालात मे पडे़ रहे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रमेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम चौहान की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रमेश ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उसके सर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed