फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   son brutally murdered his parents by crushing heads stuffed their bodies into sacks and threw into Gomti River

UP: इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप को मार डाला, शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका; ऐसे खुला राज

Mon, 15 Dec 2025 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 08:51 PM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के जाैनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने अपने माता-पिता की जान ले ली। पैसे को लेकर हुए विवाद में बेटा उग्र हो गया था। उसने दोनों की लाश को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
son brutally murdered his parents by crushing heads stuffed their bodies into sacks and threw into Gomti River
बुजुर्ग दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में इकलौते बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग माता-पिता की सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को बोरे में भरकर कार में रखा और फिर गोमती नदी में फेंक दिया। घटना बीते आठ दिसंबर को हुई। घटना के पांच दिन बाद बेटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में शक होने पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी अम्बेश कुमार को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा किया।

विज्ञापन


एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि वंदना देवी ने 13 दिसंबर को अपनी माता बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर की गुमशुदगी की सूचना जफराबाद थाने में दर्ज कराई थी। वंदना ने पुलिस को बताया था कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर से लापता हैं। उनका भाई अम्बेश कुमार भी लापता है, जो माता-पिता को ढूंढने निकला है।
विज्ञापन


पुलिस तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने सोमवार की शाम अम्बेश कुमार को घर के पास से पकड़ा और गहनता से पूछताछ शुरू की तो उसने माता-पिता के हत्या की पूरी कहानी बताई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी हैरान हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आठ दिसंबर की रात आठ बजे पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर माता-पिता से उसकी लड़ाई हो गई थी। उस दौरान उसने अपने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के बाद तत्काल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी पुत्र अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed