फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Somewhere there were sparks from firecrackers and somewhere there was an inexplicable fire.

Jaunpur News: कहीं पटाखों की चिंगारी तो कहीं अबूझ हाल में लगी आग

Sun, 03 Nov 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there were sparks from firecrackers and somewhere there was an inexplicable fire.
प्रकाश पर्व दीपावली पर जिले में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। आतिशबाजी के शौकीनों ने दीपावली की रात करोड़ों रुपये फूंक डाले। अपने शौक में उन्होंने सारी रात लोगों को सोने नहीं दिया। कई लोगों की तो गृहस्थी भी तबाह हो गई। कहीं प्रतिष्ठानों में आग लगी तो कहीं रिहायशी मड़हे जल गए। इसमें लाखों का सामान जल गया। जिलेभर में लाखों की संपत्ति आग से नष्ट हो गई।
विज्ञापन

जफराबाद : जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी राधेश्याम के पास तीन रिहायशी मड़हे थे। इनमें भूसा दाना, मवेशी और खुद वे परिवार के साथ रहते थे। दिवाली की शाम लोग दीये और पटाखे जला रहे थे। किसी ने दीये के साथ उड़ने वाला गुब्बारा छोड़ा था। गुब्बारा राधेश्याम के एक मड़हे पर आकर गिरा। इसके चलते मड़हे में आग लग गई। जब तक राधेश्याम और उसके परिवार के लोग मवेशियों को निकाल पाते तब तक एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। बछड़ा झुलस गया। आग ने तीनों छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें राधेश्याम की गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन


सिकरारा :
सोनारपुरा के मूल निवासी रतन कुमार सोनी का परिवार कई साल पहले से खपरहा बाजार में मकान बनवा कर रह रहा है। रतन नई बाजार में किराए के मकान में करन कुंज वस्त्रालय और रेडीमेड शाॅप नाम से दुकान खोलकर व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को लक्ष्मी गणेश पूजन कर लगभग नौ बजे रात रोज की तरह वे दुकान बंदकर अपने घर सोने चले गए। रात लगभग 11:15 बजे उनकी दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचा तो दुकान जल रही थी। लगभग एक घंटे बाद दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया है कि 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरईपार : शाहपुर गांव में गंगा प्रसाद सरोज के रिहायशी छप्पर में शुक्रवार शाम आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, आग से तीन छप्पर जलकर राख हो गए। इसमें रखे बिस्तर, खाद्य, सामग्री, कपड़े और 12 हजार नकदी जलकर राख हो गए।


बरसठी : पपरावन गांव में मनबढ़ों ने रमेश चंद्र पाल के रिहायशी मड़हे में आग लगा दी। इससे तीन मड़हे धूं-धूंकर जल गए। शोरगुल होने पर जब तक लोग पहुंचते, तब तक आग से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित के मुताबिक मड़हे में दो क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, एक क्विंटल प्याज, 40 किलो पाइप, भूसा, साइकिल, तख्त आदि जल गए। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article