फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Somewhere Mukut worship, Parashuram dialogue, bow breaking and Ravana slaughter

कहीं मुकुट पूजा तो कहीं परशुराम संवाद, धनुष भंग व रावण वध

Tue, 19 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Somewhere Mukut worship, Parashuram dialogue, bow breaking and Ravana slaughter
जिले में जगह-जगह सोमवार की रात रामलीला का मंचन हुआ। कहीं परशुराम व लक्ष्मण संवाद तो कहीं धनुष भंग व मुकुट पूजा आदि का मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्घालु भक्ति भाव से विह्वल हो उठे। वहीं पूरा वातावरण भी भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

बदलापुर: श्री अखंड रामलीला धर्म मंडल दाउदपुर बरुआन में चल रहे रामलीला में सोमवार की रात परशुराम व लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया, जिसे देख श्रद्घालु भाव विभोर हो गए। राम की भूमिका श्रेष्ठ शुक्ला, लक्ष्मण की भूमिका शिवम शुक्ला, सीता की भूमिका प्रतीक, विश्वामित्र की भूमिका नभकेश, जनक की भूमिका शम्भूनाथ, परशुराम की भूमिका सच्चिदानंद तथा मारीच की भूमिका विजय शंकर शुक्ला ने निभाया। मीरगंज: ग्राम पंचायत अगहुआ में नवयुवक रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला में धनुष भंग ,सीता विवाह व परशुराम- लक्षमण संवाद का मंचन किया गया। राम की भूमिका विवेक शर्मा ,लक्ष्मण की भूमिका मिकू जायसवाल, विश्वामित्र की भूमिका राजकुमार यादव, राजा जनक की भूमिका में रमेश मौर्या, रावण की भूमिका चंद्रेश यादव, बाणासुर की भूमिकाशंभू नाथ प्रजापति, सुनैना सखी भूमिका मुकेश प्रजापति, राजा की भूमिका रामलीला समित के अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, परशुराम की भूमिका चंद्रेश यादव ने निभाई। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित श्री राम लीला कमेटी साहबगंज के मंच पर धनुष यज्ञ व बारासुर -रावण का संवाद का मंचन किया गया। इसका मंचन हनुमत मंडली चित्रकूट धाम से आए कलाकारों ने किया। व्यास संतोष द्विवेदी ने मानस की चौपाइयों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्त, राजेंद्र गुप्त, सच्चिदानंद, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बक्शा: क्षेत्र के सरायहरखू पठखान मेंभ श्री सीता राम लीला बजरंग धर्म मंडल की ओर से मुकुट पूजा किया गया। इसकेबाद रामलीला के मंचन किया गया। इस दौरान संतोष, बबलू यादव, पंकज,मुकेश, अरविंद,संदीप, विनय,पिन्टू,अरविन्द, रामचंद्र तिवारी, शिवशंकर आदि मौजूद रहे। नेवढ़िया: क्षेत्र के बासापुर गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला में रावण वध का मंचन हुआ, जिसमें भाई लक्ष्मण के मूर्छित होने पर मर्यादा पुरुषोत्तम को रोते बिलखते देख और भाई के प्रति भाई का प्रेम देख श्रद्घालुओं की आँखों से अश्रु की धाराएं बहने लगी। राम की भूमिका अजय दुबे,लक्ष्मण की भूमिका आशीष दुबे,सीता की भूमिका रोहित यादव, हनुमान की भूमिका श्यामलाल यादव,रावण की भूमिका संतोष दुबे,मेघनाद की भूमिका आजाद दुबे,अंगद की भूमिका गिरीश दुबे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed