{"_id":"602eabae8ebc3ee8ee59968f","slug":"someone-became-a-tehsildar-and-a-deputy-jailer-jaunpur-news-vns5754677192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बना नायब तहसीलदार तो कोई डिप्टी जेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई बना नायब तहसीलदार तो कोई डिप्टी जेलर
विज्ञापन
डिप्टी लजेलर पद पर चयनित अखिलेश्वर सिंह की फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी पीसीएस-2019 की परीक्षा में कुंवर सचिन सिंह के अलावा कई अन्य युवाओं को भी सफलता मिली है। कोई नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुआ है तो किसी को डिप्टी जेलर पद पर कामयाबी मिली है। मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
सिरकोनी ब्लाक के गोधना पाही निवासी राजमणि यादव के सबसे छोटे पुत्र अखिलेश कुमार यादव नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। बड़े पुत्र अशोक कुमार यादव डिप्टी एसपी हैं, जबकि मझले पुत्र संतोष कुमार यादव दिल्ली विवि में सहायक प्रोफसर पद पर कार्यरत हैं। अखिलेश ने इलाहाबाद विवि से स्नातक व जेएनयू से परास्नातक और एमफिल की डिग्री ली है। लाइन बाजार के जगदीशपुर पट्टी निवासी शिक्षक श्याम नारायण तिवारी के पुत्र देवेंद्र तिवारी का भी चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। वहीं, नेवढ़िया थाना के दलपतपुर गांव निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र अभय कुमार सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। जानकारी चिमलने पर गांव में गाजे-बाजे के साथ ख़ुशी मनाई गई। अभय की प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर हुई। तरती इंटर कॉलेज 12वीं और इलाहाबाद विवि से पीजी किया है। बीएचयू से शोध कार्य किया था। ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू, डबलू सिंह, बोधन सिंह, दयाशंकर सिंह, गजराज यादव, लुटटूर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राहुल आदि ने बधाई दी है।
आठवीं बार में अरुण को मिली कामयाबी
मीरगंज। भटहर गांव निवासी अरुण कुमार निगम का चयन पीएससी में हुआ है। आठवें अरुण को आठवें प्रयास में सफलता मिली है। अरुण चयन लोक निर्माण विभाग के लिगल आफिसर के पद पर हुआ है। भटहर गांव निवासी कानपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात जोखन राम के पुत्र अरुण कुमार निगम दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। वह आठ बार परिक्षा में बैठ रहे थे। उनकी प्रारम्भिक पढाई आदर्श विद्या मन्दिर अगहुआ में हुई। महावीर सिंह इण्टर कालेज गाजीयाबाद से हाईस्कूल और इण्टर की पढाई करने के बाद चौधरी चरण सिह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया। सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता गुरुजन को देते हैं।

नायब तहसीलदार पद पर चयनित श्याम नारायण तिवारी की फोटो। संवाद- फोटो : JAUNPUR

पीसीएस में चयनित अखिलेश कुमार यादव।- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन