फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Some were riding three times and some were speeding without helmets.

Jaunpur News: कोई तीन सवारी तो कोई बिना हेलमेट भर रहा फर्राटा

Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Some were riding three times and some were speeding without helmets.
पालिटे​क्निक चौराहा पर बिना हेलमेट के बाइक पर तीन सवारी चलते।  श्रोत संवाद
जौनपुर। बाइक चालक न तो हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं और न ही कार चालक सीट-बेल्ट ही लगा रहे हैं। इसके अलावा तीन से चार लोगों को बैठाकर बाइक चालक फर्राटा भरते कभी भी देखे जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में ऐसे कई बाइक चालक दिखे, जो हेलमेट नहीं पहने थे। कुछ बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर जाते दिखे। यह स्थिति तब है जबकि परिवहन और पुलिस विभाग ओर से यातायात माह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए जिले में एक नवंबर यानी शनिवार से परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से यातायात माह की शुरूआत की गई। यातायात माह में चौराहों, सड़कों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। नियमों के अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई व चेतावनी भी दी जाती है। इस बीच बृहस्पतिवार को शहर के जेसीज चौराहा, वाजिदपुर, पॉलिटेक्निक चौराहा पर यातायात पुलिस तो दिखी, लेकिन इन्हीं के सामने से बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालक और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर बगैर हेलमेट के लोग फर्राटा भरते देखे गए।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा का कहना है कि देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा की वजह से समय कम मिल रहा था। इसकी वजह से अभियान कुछ धीमा हो गया था। अब अभियान की गति बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 318 वाहनों का चालान किया किया है। अब स्कूलों व चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed