Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Some did not get a chance to become an examiner in nine and some did not get a chance in even one.

Jaunpur News: किसी को नौ तो किसी को एक में भी परीक्षक बनने का नहीं मिला मौका

Wed, 17 Jan 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Some did not get a chance to become an examiner in nine and some did not get a chance in even one.
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के लिए नामित किए जा रहे परीक्षकों की सूची में भारी अनियमियता सामने आई है। एजेंसी ने किसी परीक्षक को प्रैक्टिकल कराने के लिए नौ काॅलेज एलाट कर दिया तो किसी परीक्षक का नाम ही सूची में शामिल नहीं किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयार किए गए साफ्टवेयर से जब सूची जारी की गई तो शिक्षकों में खलबली मच गई। शिक्षकों की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को एजेंसी की गलती को सुधारने में जुट गया। मंगलवार को कुछ शिक्षकों ने इसकी शिकायत कुलपति से भी की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तर पर भौतिक विज्ञान और मनोविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिए नामित किया जा रहा है। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षक नामित करने की जिम्मेदारी परीक्षा करा रही एजेंसी को सौंप दिया था। एजेंसी ने जब परीक्षकों की सूची जारी की तो उसमें किसी को नौ काॅलेज, तो किसी छह काॅलेज एलाट कर दिया। जब की कुछ शिक्षकों को एक भी काॅलेज एलाट नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय से जुड़े काॅलेजों में इस तरह की शिकायत मिली है। मंगलवार को जानकारी होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन एजेंसी की गलती को सुधारने में जुट गया है। उधर, शिक्षकों का आरोप है कि प्रैक्टिकल की सूची तैयार कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन खेल कर रहा है। इसमें कुछ शिक्षक नेताओं की भी संलिप्तता बताई जा रही है। इस मामले को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ का एक प्रतिमंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। शिकायत मिलने पर आननफानन में मनोविज्ञान व भौतिक विज्ञान के परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दी। सूची में संशोधन कर प्रायोगिक परीक्षा का आवंटन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


- दो विषयों के प्रैक्टिकल परीक्षा की सूची जारी की गई थी। इसमें कुछ शिक्षकों के नाम छूट गए थे। दोबारा संशोधित करके सॉफ्टवेयर के जरिए ही परीक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। ताकि किसी परीक्षकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पूर्वांचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed