फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soldiers are being taught how to resolve disputes

Jaunpur News: सिपाहियों को सिखाया जा रहा कैसे सुलझाएं विवाद

Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soldiers are being taught how to resolve disputes
जौनपुर। जिले में पुलिस के 1481 नए जवानों के लिए पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल शारीरिक फिटनेस या अनुशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि सिपाहियों की नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और केस हैंडलिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी केंद्रित है। इसका उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों के अनुसार तैयार करना है। जिले के पुलिस लाइन में नव चयनित पुलिस सिपाहियों की जेटीसी यानी आधारभूत प्रशिक्षण चल रहा है। यह 17 जून से 16 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद इनको किसी दूसरे जगह प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। ऐसे ही जवानों की दूसरी बैच बाहर से आरटीसी यानी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण के लिए आएगी। यह प्रशिक्षण 17 जुलाई से नौ महीने के लिए चलेगा। वर्तमान में प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों को यह सिखाया जा रहा है कि वे किसी भी आपराधिक केस या सामाजिक विवाद को कैसे समझदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालें। इसके लिए उन्हें विभिन्न केस स्टडीज के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिनमें वास्तविक घटनाओं के उदाहरण शामिल हैं। प्रशिक्षण में ग्रुप एक्टिविटी और सिचुएशनल ड्रिल्स के जरिए सिपाहियों को टीमवर्क और नेतृत्व के गुण सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में समुचित निर्णय ले सकें।इसके अतिरिक्त, सिपाहियों को नागरिकों से संवाद स्थापित करने की कला भी सिखाई जा रही है ताकि वे जनसमस्या को सही ढंग से समझ सकें और लोगों को संतुष्टिपूर्ण उत्तर देकर पुलिस की छवि को बेहतर बना सकें। प्रशिक्षण में उन्हें यह भी सिखाया जा रहा है कि किसी केस की तह तक कैसे पहुंचा जाए, तथ्यों का विश्लेषण कैसे किया जाए और सही निष्कर्ष तक पहुंचकर मामले का निस्तारण कैसे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed