फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soldier missing from duty for a long time

लंबे समय से ड्यूटी से लापता सिपाही बर्खास्त

Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Soldier missing from duty for a long time
जौनपुर। ड्यूटी से अक्सर गायब रहने के आदती सिपाही को एसपी अशोक कुमार ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। आरक्षी विजय कुमार की तैनाती जिले के गौराबादशाहपुर थाने में थी। यहां से वह 29 नवंबर को तीन दिन के लिए छुट्टी पर गया था लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ लाइन से जांच कराई तो पता चला कि आरक्षी विजय कुमार का 10 अप्रैल 2018 को वाराणसी से जौनपुर के लिए तबादला हुआ था तब 331 दिन बाद आमद कराई थी। सेवा अभिलेखों की जांच से पता चला कि जौनपुर आने से पहले भी वह 895 दिन तक गैरहाजिर था। एसपी आशोक कुमार ने बताया कि राजकीय सेवा से बिना किसी कारण अनुपस्थित होने के आदती सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश की अवहेलना में सिपाही निलंबित
जौनपुर। एसपी अशोक कुमार ने बक्शा थाने में तैनात सिपाही सर्वेश सिंह को निलंबित कर दिया। उनपर आदेश की अवहेलना का आरोप है। एसपी ने दो फरवरी को एक उप निरीक्षक समेत 17 आरक्षियों का तबादला किया था। बक्शा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह को बक्शा से स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया गया था। उसने राजनीतिक पहुंच के बल पर ही थाने से पुलिस लाइन रवानगी के बाद फिर से बक्शा थाने में आमद करा ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिपाही को बक्शा में तैनाती बनी रही इसके लिए भाजपा के कुछ नेताओं ने भी दबाव बनाया था। एसपी ने आदेश की अवहेलना के आरोप में मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed