फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Solar cold storage will be built for safe storage of agricultural products

कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए बनेंगे सोलर कोल्ड स्टोरेज

Fri, 19 Aug 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Solar cold storage will be built for safe storage of agricultural products
जौनपुर। जिले में कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचना पड़ता है। अब शासन ने सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने की पहल की है। कम खर्च में तैयार होने वाला यह कोल्ड स्टोरेज किसानों को बड़ी सहूलियत देगा। वह अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत के अनुसार उसकी बिक्री कर पाएंगे। किसानों को अब अपनी फसल को रखने के लिए लिए बड़े-बड़े कोल्ड स्टोरेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । इसके लिए यूपी नेडा सोलर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की योजना लाया है। इनके माध्यम से किसान स्वयं 80 वर्ग मीटर भूमि भाग में इसकी स्थापना करके अपनी और दूसरे छोटे किसानों की पैदावार सुरक्षित रख सकता है। साथ ही इसे लेकर अपनी आय का माध्यम बना सकता है। सब्जी, फल और फूल उत्पादक किसान अपने उत्पादन को खेत से निकालने के बाद तत्काल बाजार ले जाकर बेच देते हैं। इसमें अधिकतर उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कारण फल, सब्जी और फूल अधिक समय तक रोके नहीं जा सकते है। उनके सड़ने से किसान की सारी मेहनत पार पानी फिर जाता है। ऐसे में किसानों की आय बढ़ने की जगह घट जाती है। दूसरा कोल्ड स्टोर में अपने उत्पादों को रखना सभी किसानों के बस की बात नहीं है। कारण स्टोर की दूरी और अधिक कीमत उत्पाद को काफी महंगा कर देती है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए यूपी नेडा ने सोलर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने के लिए किसानों की तरफ हाथ बढ़ाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed