{"_id":"6920aee7feb00dec0d047d18","slug":"soil-samples-for-construction-of-foot-over-bridge-at-janghai-station-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-144777-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंघई स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लिए मिट्टी के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंघई स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लिए मिट्टी के नमूने
विज्ञापन
जंघई रेलवे स्टेश पर प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। ब्रिज का निर्माण हो जाने के बाद पूर्वी तरफ प्लेटफाॅर्म नंबर एक से प्लेटफाॅर्म पांच की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कन्ट्रक्शन विभाग ने मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने लिए हैं।
दो साल पहले जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया गया था। इसमे 28 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इस धन से स्टेशन से सुंदरीकरण के कार्य, सार्वजनिक शौचालय, आरक्षण काउंटर, आउटर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना था। लेकिन काफी दिन से निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय लोग बार-बार फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जौनपुर जिले में पड़ता है। जौनपुर जिले की पूरी आबादी क्षेत्र स्टेशन के उत्तरी छोर से प्लेटफार्म नंबर पांच की तरफ से ट्रेन पकडने जाती है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है की फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य कर लिया गया है। जल्द फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होगा।