फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Snake gods worshiped with milk and lava on Nagpanchami

नागपंचमी पर दूध-लावा से पूजे गए नाग देवता

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Snake gods worshiped with milk and lava on Nagpanchami
नागपंचमी पर्व के मौके पर गौराबादशाहपुर के बमैला स्थित आगमदास बाबा की कुटी पर आयोजित कुश्ती में द - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नाग पंचमी का पर्व जिले में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह घरों में नाग देवता की पूजा हुई। महिलाएं घरों में साफ सफाई करने के बाद स्नान आदि करके दूध और लावा चढ़ाकर पूजा की। उसके बाद घर में दूसरे काम शुरू हुए। वहीं, जगह-जगह अखाड़ों में कुश्ती और आयोजन हुए तो कई स्थानों पर बच्चों ने कबड्डी और लंबी कूद के खेल का आनंद लिया। जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

घरों में तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद चखा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नागपंचमी को लेकर काफी उत्साह रहा। सपेरों की टोलियां घर-घर जाकर लोगों को नाग देवता का दर्शन कराते हुए देखे गए। तड़के से ही घरों में महिलाएं पूजा-अर्चना में लगी रहीं। गांव में झूले का भी आयोजन किया गया। मछलीशहर में नाग देवता का पूजन अर्चन किया गया। लावा और दूध चढ़ाया गया। शिवालयों में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ ही नाग देवता का भी पूजन हुआ। गोहका गांव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा, लंबी कूद, कबड्डी, सहित विभिन्न खेलों का भी जगह जगह आयोजन किया गया। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सरसौड़ा स्थित रायमन ब्रह्म बाबा मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। सरसौड़ा, सोनारी, गौरा, मनिहागोविंदपुर, भुइली, बारी, पिलखिनी, नयनसंड, रवनिया, विशुनपुर बसवत के लोग शामिल हुए। केराकत नगर के अलावा गांव में नाग पंचमी के दिन विविध आयोजन किए गए। कजरी और बिरहा आयोजन किया गया। लालबिहारी सिंह, पहलवान सिंह, पंचम राम, गरीब यादव, आनंद कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। सिकरारा में नाग पंचमी पर घरों से लेकर देवालयों तक नाग देवता की पूजा की गई। हर घर से दूध व धान का भुना हुआ लावा अथवा चावल का तर्पण कर परिजनों की सुरक्षा की मन्नत मांगी गईं। नाग पंचमी पर तालाब में गुडि़या फेंकने की रश्म पूरी की गई। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। इसके बाद स्वादिष्ट पकवान आदि तैयार किए गए। दोपहर में कुश्ती कबड्डी और कूद (कूड़ी) का खेल आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed