फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smoke emanating from the wheel of Godan Express stirred up

गोदान एक्सप्रेस के पहिए में धुआं निकलने से हड़कंप

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanating from the wheel of Godan Express stirred up
खेतासराय। मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के गार्ड डिब्बे के पहिये से शनिवार की दोपहर में धुआं निकलने लगा। इससे हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। खेतासराय स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोककर पहिये की मरम्मत की गई। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस (11055 अप) दोपहर दो बजे मिहरावा स्टेशन से गुजर रही थी। तभी स्टेशन के गेटमैन ने ट्रेन के गार्ड के एसएलआर कोच के पहिये से धुआं निकलते देखा। उसने मिहरावां स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मिहरावा स्टेशन मास्टर ने यह सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर को दी। मानी हाल्ट पर तैनात गेटमैन ने भी इसकी पुष्टि की तो ट्रेन को खेतासराय रेलवे स्टेशन पर स्टापेज न होते हुए भी रोकने का फैसला किया गया। करीब आधा घंटा तक ट्रेन रुकी रही। दो बजकर छह मिनट से लेकर दो बजकर 40 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। रेलकर्मियों ने कोच का ब्रेक ठीक किया। तब जाकर ट्रेन शाहगंज के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक एचएम मीना ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के पहिये जाम हो गए थे। इस कारण धुआं निकल रहा था। खेतासराय स्टेशन पर ट्रेन रोककर इसे ठीक करने के बाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed