फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smoke came out from wheels of Marudhar Express train in jaunpur

UP: मरुधर एक्सप्रेस के पहिए से अचानक निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; मरम्मत के बाद रवाना हुई ट्रेन

Tue, 11 Mar 2025 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मंगलवार की सुबह यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे इंजीनियर ने मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। 
 

विज्ञापन
Smoke came out from wheels of Marudhar Express train in jaunpur
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर से चलकर वाराणसी तक जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन जौनपुर जंक्शन से वाराणसी की तरफ रवाना हुई। ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


ये है मामला
जफराबाद जौनपुर जंक्शन से जौनपुर सिटी को जोड़ने वाली ट्रैक के समीप जोधपुर से वाराणसी जाने वाली 14854 मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में धुआं निकलने लगा। इस दौरान अफरा-तफरी मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियर ने मरम्मत किया। 
विज्ञापन


मामले में रेलवे पथ निरीक्षक नवीन राय ने बताया की अक्सर दूर की ट्रेनों में ब्रेक लगाने पर ब्रेक सु जाम हो जाता है, इस कारण धुआं निकल जाता है। इसे सही करके ट्रेन वाराणसी की तरफ रवाना किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed