फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slogans raised in support of Palestine in Barawafat procession

Jaunpur News: बारावफात के जुलूस में लगे फलीस्तीन के समर्थन में नारे

Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised in support of Palestine in Barawafat procession
मछलीशहर। नगर में सोमवार को निकले बारावफात के जुलूस में कुछ युवकों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए। नारा लगाने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को रियाजुल उलूम मदरसा से जुलूस शाही रोड होते हुए मंगलबाजार जब पहुंचा तो वहां पर बाइक से झंडा लेकर चलते हुए युवकों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए निकल गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खबर प्रशासन तक पहुंची तो खलबली मच गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरे का फुटेज चेक करने लगे। सीसी कैमरे में आवाज तो सुनाई दी मगर चेहरा स्पष्ट नही दिखा। हालांकि मौके पर स्थित दुकानदारों ने घटना की पुष्टि करते हुए बाइक सवार युवकों द्वारा नारा लगाने की बात बताई है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना हैं कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अराजक तत्वों को की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed