फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sloganeering, angry over the maladministration of Kovid Hospital

कोविड अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर भड़का गुस्सा, की नारेबाजी

Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering, angry over the maladministration of Kovid Hospital
केराकत के मटियारी में बने कोरोना मरीजों के अस्पताल में व्याप्त असुविधाओं के विरोध में प्रदर्शन ? - फोटो : JAUNPUR
केराकत। अचानक से मरीजों की भीड़ बढ़ने के साथ कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाएं भी ध्वस्त होने लगी है। मटियारी में बने एल-1 अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बुधवार को दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध होकर विरोध प्रदर्शन किया। भोजन-पानी की व्यवस्था न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूविवि को कोविड-19 अस्पताल भरने के बाद अब मुरीजों को मटियारी स्थित एल-1 श्रेणी के अस्पताल में रखा जा रहा है। मंगलवार को वहां लाए गए मरीजों ने बुधवार को दुर्व्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। उनका कहना था कि न तो समय से नाश्ता, भोजन मिल रहा है और न ही कोई दवा देने आ रहा है। अस्पताल में उन्हें अलग-थलग छोड़ दिया गया है। 24 घंटे बाद भी कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। रोटी कच्ची और ठंडा खाना दिया जा रहा है। न गरम पानी की व्यवस्था है और न ही काढ़ा मिल रहा है। इससे बेहतर तो उन्हें होम आइसोलेशन में ही रख दिया जाता। मरीजों के आरोपों के बाबत सीएचसी मुफ्तीगंज के अधीक्षक डॉ. श्रवण यादव ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ मरीज सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना कर रहे हैं। बाहरी लोगों को बुलाकर चाय पिला रहे हैं। ऐसा करने से रोकने पर ही वह यह आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed