फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slight relief from sunshine, melting increased in the evening

Jaunpur News: धूप निकलने से मिली थोड़ी राहत, शाम को गलन बढ़ी

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Slight relief from sunshine, melting increased in the evening
सिकरारा में शाम को ठंड व गलन से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शनिवार को दोपहर में सूरज निकले से सर्दी से राहत मिली। दिन में हवा चलती रही लेकिन धूप को बेअसर न कर सकी। सूरज डूबते ही फिर से तापमान गिरने लगा और गलन शुरू हो गई। दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 14 से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया लेकिन न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

शनिवार की शुरुआत कोहरे व गलन के साथ हुई। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ होता गया। दोपहर 12:30 बजे धूप हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप असरकारी थी। लोग छतों व पार्क आदि स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। सूरज डूबते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू किया। अचानक तापमान में गिरावट आई और सर्द हवाओं ने रही सही कसर भी पूरी कर दी।
विज्ञापन

शीतलहर व गलन से हर कोई बेहाल है। सबसे खराब हाल रेहड़ी, पटरी पर दुकानदारों का है। ठंड के चलते लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं और इनका कारोबार ठप है। इसके बावजूद ग्राहक के इंतजार में सड़क के किनारे बैठना पड़ रहा है। इस कड़ाके की ठंड में लकड़ी, कागज और अन्य सामग्री से आसपास आग तो जला रहे। मजदूरों का काम काज ठप हो गया है तो दूसरी ओर ठंड में पेट भरने के लिए मुकाबला करना मुश्किल है। दोपहर में हुई धूप शाम तक रही। लेकिन शाम होते ही फिर मौसम कोहरे की चपेट में आ गया। किसानों ने कहा कि मौसम गेहूं फसल के लिए अनुकूल है। किसान सिंचाई और यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेन हुई विलंब, यात्री परेशान
कोहरे और गलन का असर बरकरार है। ऐसे में कई ट्रेन बिलंब से चल रही हैं। यात्रियों को समय पर अपने गतंव्य स्थान पहुंचना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को दिल्ली से आने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच घंटे बिलंब से जौनपुर पहुंची। ताप्ती गंगा एक घंटा, कोटा पटना एक्सप्रेस चार घंटा, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटा, गोदिया एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed